
हल्द्वानी+ टैक्स बार एसोसिएशन, द्वारा
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता को 24 घंटे की हिरासत में भेजे जाने की घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया है।रमेश पांडे अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह बिष्ट सचिव टैक्स बार एसोसिएशन, हल्द्वानी
का कहना है कि अधिवक्ताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार न्यायिक गरिमा एवं अधिवक्ता समुदाय के सम्मान के प्रतिकूल है। अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं तथा उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
इस विषय पर आयोजित बैठक में बार के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने घटना की निष्पक्ष समीक्षा एवं संबंधित न्यायिक अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग की।
हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन उत्तराखंड बार काउंसिल, उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन एवं देशभर के अधिवक्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त करता है तथा अधिवक्ता वर्ग के सम्मान एवं स्वतंत्रता की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।