




लखनऊ – पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कर रहे अनंत विक्रम सिंह ने कहा कि संगठन का काम पत्रकारों के हित के लिए है जिले के सभी जिला अध्यक्ष ,प्रदेश के सभी पदाधिकारी पत्रकारों के अधिकारों का हनन व पत्रकार उत्पीड़न मामले में पीड़ित पत्रकार की आवाज को बुलंद करें पत्रकारों के हर मामले को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाएं। वहीं चर्चा में रहा एक पत्रकार उत्पीड़न का मामला मसाला व्यवसायी द्वारा स्वयं घोषित पत्रकार होने का आरोप लगाकर जिले के साइबर क्राइम थाना में पत्रकार त्रिपुरारी पांडे पर लिखे गए फर्जी मुकदमा को पत्रकार प्रेस महासंघ संज्ञान में लेते हुए अमेठी के जिला सूचना अधिकारी से बात कर रिपोर्ट लगाने को कहा और प्रशासन से तुरंत जांच कर मुकदमा वापस लेने की बात कही।
आगे बैठक में उत्तर प्रदेश मध्य अध्यक्ष संजय वर्मा “पंकज” के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश मध्य कार्यकारिणी का विस्तार व कई जिले में जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी की नियुक्ति की गई। हाई कोर्ट या दीवानी में पत्रकार उत्पीड़न मामले में कोर्ट में चुनौती देने के लिए विधिक सलाहकार (advocate ) के रूप में प्रवीण कुमार मिश्र को प्रदेश का विधिक सलाहकार, राजेश मिश्रा को प्रदेश सचिव, साहिब अली को अयोध्या मंडल विधिक सलाहकार, सर्वेश श्रीवास्तव को अमेठी जिला अध्यक्ष, सर्वेश त्रिपाठी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास तिवारी को जिला उपाध्यक्ष ,पवन शुक्ला को संगठन मंत्री व दीपक को शाहगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।