
चंपावत :मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जनपद चम्पावत ने विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की हैनियोजन विभाग, अर्थ एवं संख्या निदेशालय द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह के प्रगति प्रतिवेदन में जनपद चम्पावत ने 25 सूत्रीय कार्यक्रमों के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।जारी रैंकिंग के अनुसार, चम्पावत ने 51 योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.05 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, पिथौरागढ़ जनपद 50 योजनाओं में 91.35 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर तथा रुद्रप्रयाग जनपद 43 योजनाओं में 86.03 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत इको-टूरिज्म विकास, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृक्षारोपण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में जनपद का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है।इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने में सभी विभागों ने समर्पण और समन्वय के साथ कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह, प्रतिबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।