नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है,
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
विभिन्न पत्रकार संगठनों ने गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर दुख जताते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की..

हल्द्वानी: [अत्यंत दुखद समाचार] जिला सूचना अधिकारी नैनीताल मिलनसार, सरल स्वभाव, हंसमुख गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर पत्रकार प्रेस महासंघ शोक व्यक्त करता है, ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत देl जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक, शव यात्रा कल सुबह 9 बजे, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम होगा llसंस्कारअधिकारियों-कर्मचारियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश होने के बावजूद गिरिजा शंकर जोशी हल्द्वानी स्थित अपने आवास से बाइक लेकर मीडिया सेंटर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही उन्होंने बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मारी, इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और कुछ ही क्षणों में उनका निधन हो गया।
गिरिजा शंकर जोशी अपने मिलनसार, सहज, सरल और जिंदादिल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ पत्रकारों से भी उनका आत्मीय एवं सहयोगात्मक व्यवहार रहा। पत्रकारों से जुड़े कार्यों में वह हमेशा सहयोग और अपनत्व के साथ खड़े नजर आते थे।
पत्रकारों के हितैषी और मिलनसार स्वभाव के लिए हमेशा याद किए जाएंगे
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हल्द्वानी में पत्रकारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और पहलों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। नए मीडिया सेंटर की नींव तथा पत्रकारों के लिए प्रस्तावित गेस्ट हाउस जैसी महत्वपूर्ण पहल उनके कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों में शामिल रही हैं।
उनके असमय निधन से पत्रकारिता जगत ने एक ऐसे सहयोगी और हितैषी अधिकारी को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। पत्रकारों के साथ उनका आत्मीय व्यवहार और सहज संवाद उन्हें हमेशा स्मृतियों में जीवित रखेगा।
उनके निधन पर से जुड़े पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शव यात्रा कल सुबह 9 बजे, चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार
दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी की शव यात्रा रविवार प्रातः 9 बजे हल्द्वानी स्थित उनके आवास से निकाली जाएगी। इसके बाद चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन एवं अंतिम विदाई के लिए पत्रकार जगत, सूचना विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और शुभचिंतक बड़ी संख्या में पहुंचेंगेl पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी अध्यक्षता में आपातकालीन एक शोक सभा हुई , दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मोन मोन रखा गया, ईश्वर से प्रार्थना की गई, इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमपाल सुखीजा, प्रदेश महामंत्री जगदीश चंद्र सहित पत्रकार उपस्थित थे।