
➡️ शातिर अभियुक्तों ने घटना के बाद फर्श पर पड़े खून के धब्बों को मिटाने का किया था प्रयास।
➡️ कोतवाली आईटीआई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 नामजद अभियुक्तों को दबोचा,
➡️ पुलिस टीम ने अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले रास्ते पर राधास्वामी सत्संग के पास से तीनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
➡️ अभियुक्त साजिद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध तमंचा एवं 01 खोखा कारतूस बरामद।
➡️ घटना के बाद तीनों अभियुक्त फरार होने की फिराक में थे, पुलिस ने धर दबोचे।
काशीपुर : 10 नवंबर को महुआखेड़ागंज क्षेत्र में युवती मेहविश की गोली लगने से मृत्यु होने की घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में शिकायतकर्ता फईम हुसैन पुत्र स्व0 फरियाद हुसैन निवासी महुआखेड़ागंज, काशीपुर, थाना आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा 11.09 को कोतवाली आईटीआई में तहरीर दी गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई में मु0 FIR संख्या 286/26, धारा 103(1)/238/61(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय ने घटना के त्वरित अनावरण के दिए थे कड़े निर्देश तथा कोतवाली आईटीआई पर पुलिस टीम का किया था गठन गठित पुलिस टीमों द्वारा नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश एवं सुरागरसी – पतारसी की जा रही थी।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
➡️ 12.09.2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम चौकी पैगा क्षेत्र में अभियुक्तों की तलाश एवं विवेचनात्मक कार्रवाई हेतु रवाना थी।
इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले रास्ते पर राधास्वामी सत्संग के पास घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम ने मौके से 03 नामजद अभियुक्तों साजिद, फिजा एवं सबीना को अंतर्गत धारा 105/91(2) ,238 BNS व 3/25 ARMS ACT में गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त साजिद के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 12 बोर एवं 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में हुआ खुलासा
➡️ पूछताछ में अभियुक्त साजिद ने बताया कि उसके पास मौजूद 12 बोर का तमंचा करीब 06 माह पूर्व महुवाखेड़ा निवासी जमील से लिया गया था।
पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि घटना के दौरान साजिद की छोटी बेटी एवं मेहविश की आपस में छीनाझपटी हुई जिसमें साजिद की छोटी बेटी से गोली चल गई जो मेहविश को लगी ,और उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद अभियुक्त साजिद एवं उसकी पुत्री फिजा द्वारा मौके पर फर्श पर पड़े खून के धब्बों को मिटाने का प्रयास किया गया और साजिद द्वारा मृतका के शव को अपने घर से हटाकर मृतका के घर पर शव को पहुँचाकर घटनास्थल बदला गया था । इसके बाद तीनों अभियुक्त मौके से फरार होने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- साजिद पुत्र जुम्मा, उम्र 50 वर्ष
निवासी ग्राम मड़ैया देवी, महुआखेड़ागंज, थाना आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर। - सबीना पुत्री साजिद, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम मड़ैया देवी, महुआखेड़ागंज, थाना आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर।
- फिजा पुत्री साजिद, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मड़ैया देवी, महुआखेड़ागंज, थाना आईटीआई, जनपद ऊधमसिंहनगर।
पुलिस टीम
- श्री मोहन चंद्र पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई
- श्री विक्रम सिंह धामी, प्रभारी चौकी पैगा
- अ0उ0नि0 दीपक चौहान
- कानि0 1108 हरीश नेगी
- कानि0 174 जगदीश दुगताल
- म0कानि0 1055 राधा गोस्वामी
- कानि0 492 धर्मेन्द्र भारती