
रानीखेत, यहाँ नवनिर्मित ऐरोड़ गागस लिंक मार्ग की स्तिथि खस्ताहाल बनी हुई है। वही बरसात के मौसम मे गड्डो मे पानी भर जाने के कारण कभी भी कोई भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इस बावत ऐरोड़ प्रधान प्रतिनिधि कैलाश सिंह अधिकारी एवं अन्य ग्रामीणों नें लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजय टम्टा से मिलकर रोड के तुरंत मरमत करने का आग्रह पत्र दिया। जवाब मे सहायक अभियंता अजय टम्टा नें कहा की इस समस्या से सम्बन्धित प्रस्ताव जल्द है साशन को भेजा जायेगा ओर जल्द है सडक की मरमत कर मार्ग ठीक कर दिया जायेगा ।इस अवसर पर उप प्रधान प्रमोद अधिकारी,बहादुर मेहरा, रवि अधिकारी, पूरन मेहरा, कुबेर, विक्की, आदि ग्रामीण थे।
ADVERTISEMENTS