
हल्द्वानी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजुनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी वारंटों की शत- प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गैर-जमानतीय अधिपत्र एवं धारा 82/83 दण्ड प्रक्रिया संहिता से संबंधित वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने साहिल पुत्र मौ० अय्यूब, निवासी गौलापार बागजाला, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार वारंटी विशेष सत्र परीक्षण संख्या-196/2022, एफआईआर संख्या-178/2022, धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था।
गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार समय से *माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।*
पुलिस टीम
- अपर उप निरीक्षक हेमन्त प्रसाद
- का० रवीन्द्र बोहरा
ADVERTISEMENTS