ब्रेकिंग हल्द्वानी:जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का निधन; रानीबाग चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार@[ मुख्यमंत्री और महानिदेशक सूचना ने जताया शोक] ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
रानीबाग चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री और महानिदेशक सूचना ने जताया शोक
हल्द्वानी । जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का शनिवार को अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। गिरिजा शंकर जोशी का अंतिम संस्कार रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर गमगीन माहौल में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने वालों में पत्रकार प्रेस महासंघ के अध्यक्ष अशोक गुलाटी, परमपाल सुखीजा, जगदीश चन्द्र, भगवान सिंह गंगोला, तारा जोशी, विनोद काण्डपाल, सुरेश पाठक, गणेश जोशी, संजय तलवाड़, गिरीश जोशी, गिरीश गोस्वामी, शैलेन्द्र नेगी, गिरीश भट्ट, महेन्द्र रावत, कैलाश पाठक, भूपेन्द्र रावत, धा्रुव रौतेला, सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा आदि समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

इधर दूसरी और पत्रकार प्रेस महासंघ उत्तराखंड अध्यक्ष अशोक गुलाटी अध्यक्षता में आपातकालीन एक शोक सभा हुई , दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की दिवंगत आत्मा के लिए 2 मिनट का मोन मोन रखा गया, ईश्वर से प्रार्थना की गई, इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुलाटी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमपाल सुखीजा, प्रदेश महामंत्री जगदीश चंद्र सहित पत्रकार उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad