

भीमताल : राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव के नजदीक बाघ की चहल कदमी को देखते हुए राजकीय इंटर कॉलेज जंगलिया गांव के अभिभावकों ने स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की है स्कूल परिसर में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल की अध्यक्षता में अभिवावकों तथा विद्यालय प्रशासन की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया बैठक में भयभीत अभिवावकों ने प्रातः तथा सायं समय में बदलाव की मांग की है क्योंकि इस विद्यालय में मलुवा ताल तथा शिमाला 10से 12 किमी दूरी से बच्चे पढ़ने आते हैं जिनको विद्यालय में पहुंचने में पैदल दो घंटे का समय लग जाता है जिस कारण प्रातः नौ बजे स्कूल पहुंचना असंभव हो जाता है ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बन रेंज अधिकारी विजय मेलकानी से स्कूल परिसर से बाहर जंगल किनारे कैमरे तथा पिंजरा लगाने की मांग की उनके द्वारा सोमवार को कैमरे लगाने का आश्वासन दिया सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल ने अभिवावकों से इस स्थिति में एक जुट होकर लड़ने का आह्वान किया इस अवसर पर पी टी ए अध्यक्ष गोपाल दत्त पलड़िया एस एम सी अध्यक्ष गोपाल सिंह पड़ियार, वीरेंद्र सिंह कुल्याल, तुलसी भट्ट, नरेंद्र सिंह पड़ियार, मोहन चंद्र, यशवंत कुमार, दुर्गा देवी, ममता कुल्याल, उषा कुल्याल, जानकी देवी, सुनीता, आशा, मीना, हंसी, कविता दीपा भट्ट, राधा देवी, अनीता कुल्याल सहित दर्जनों अभिवावक मौजूद थे|