रानीखेत: युवा कांग्रेस की भव्य रैली, कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, और जगह-जगह लोगों ने रैली का अभूतपूर्व स्वागत ! संदीप पाठक की रपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। युवा कांग्रेस रानीखेत के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में आज एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली प्रातः भारत के नक्शे के पास से प्रारंभ हुई।

रैली भारत के नक्शे से निकलकर सदर बाजार, जरूरी बाजार होते हुए स्प्रिंग फील्ड में जाकर सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि करन माहरा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व CWC मेंबर) ने अपने संबोधन में कहा कि “बहुत दिनों बाद आज युवा जोश देखने को मिला है। युवा ही देश का भविष्य हैं। राजनीति हो या कोई भी क्षेत्र, युवाओं को बढ़-चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए।”

कार्यक्रम में अतिथियों ने रमा माहरा (धर्मपत्नी करन माहरा, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, ज़िला अध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने युवाओं से संगठन को मजबूत करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान भी किया।

रैली में नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, महासचिव अरसालन शेख, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत नीरज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण गणेश मावड़ी, कार्यक्रम संयोजक रुद्र माहरा, छात्रा उपाध्यक्ष संध्या रावत, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल, पारस खत्री, ललित असवाल, ललित नेगी, नावेद कुरैशी, मोहम्मद कैफ, पंकज किरौला, हर्षित किरौला, दीपेश जोशी, अंजली राज, शिखा राज, विशाल कुवारबी, यतिन मेहरा, आदित्य कुमार, अभय पवार, अनुज युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad