नैनीताल:SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कैंची धाम में वैकल्पिक मार्ग की संभावनाओं का संयुक्त निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुगम निकासी एवं बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए नदी की ओर प्रस्तावित कंटीजेंसी रूट का किया गया स्थलीय निरीक्षण,एसपी संचार रेवाधर मठपाल एवं PWD की संयुक्त टीम ने परखे तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलू…! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत दर्शन के उपरांत श्रद्धालुओं की *निकासी  को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु मंदिर के समीप नदी की ओर वैकल्पिक मार्ग विकसित करने की संभावनाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण* किया गया।

संयुक्त निरीक्षण- एसपी संचार नैनीताल श्री रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में पुलिस एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण में शामिल अधिकारी: श्री विनय सिंह, क्षेत्राधिकारी भवाली, उ0नि0 श्री विजय कुमार, चौकी प्रभारी कैंची धाम, श्री रत्नेश सक्सेना, अधिशासी अभियंता, PWD तथा सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

वैकल्पिक मार्ग की संभावनाओं का आकलन- प्रस्तावित मार्ग के निर्माण, उसे खोले जाने की संभावनाओं एवं निर्माण प्रक्रिया पर चर्चा की गई।

तकनीकी पहलुओं पर मंथन- मार्ग निर्माण में आने वाली संभावित कठिनाइयों, व्यावहारिक चुनौतियों एवं अन्य आवश्यक तकनीकी पहलुओं का आकलन किया गया।

संयुक्त रिपोर्ट तैयार होगी- PWD की टीम द्वारा निरीक्षण के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें निर्माण की संभावनाओं, तकनीकी पहलुओं एवं संभावित चुनौतियों का उल्लेख होगा।
संयुक्त रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को प्रेषित की जाएगी, जिसके आधार पर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

नैनीताल पुलिस का उद्देश्य कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही सुनिश्चित करना तथा प्रभावी यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के माध्यम से दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad