नैनीताल:साइबर क्राइम टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल : साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत “Cyber Saathi – A Joint Awareness Initiative” अभियान के तहत साइबर क्राइम सेल नैनीताल द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के क्रम में लामाचौड़ क्षेत्र स्थित ARDEN PROGRESSIVE . SCHOOL तथा SWASTYAYAN PUBLIC SCHOOL में साइबर क्राइम सेल नैनीताल की टीम द्वारा लगभग 1000 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को PPT के माध्यम से साइबर अपराध, डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

 कार्यक्रम के दौरान साइबर क्राइम सेल की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों से संवाद करते हुए बताया गया कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीक का उपयोग जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ साइबर अपराधियों के लिए भी नए अवसर उत्पन्न कर रहा है। ऐसे में डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते समय सतर्कता, जागरूकता एवं जिम्मेदारी अत्यंत आवश्यक है। ....

इन साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से निम्न साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गई—

फर्जी ऑनलाइन जॉब ऑफर एवं पार्ट-टाइम जॉब फ्रॉड
सोशल मीडिया फ्रॉड एवं फर्जी प्रोफाइल
ऑनलाइन गेमिंग एवं रिवार्ड स्कैम
फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग योजनाएं
UPI एवं QR Code के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जाने वाली ठगी
फिशिंग लिंक एवं संदिग्ध वेबसाइट/ऐप
OTP, PIN, CVV एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले फ्रॉड
छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि साइबर अपराधी अक्सर विश्वास, लालच, भय अथवा जल्दबाजी का फायदा उठाकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसलिए किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, लिंक, QR Code, ऑनलाइन ऑफर अथवा निवेश योजना पर बिना सत्यापन के कार्यवाही न करें।

छात्रों से किया गया जागरूकता का आह्वान-

 साइबर क्राइम सेल नैनीताल द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील की गई कि वे स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। सामूहिक जागरूकता एवं सतर्कता के माध्यम से साइबर ठगी की घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

   कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध घटित होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने तथा National Cyber Crime Reporting Portal के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad