सरस मेले में 29 राज्यों के समूहों द्वारा परिभाग किया जा रहा है, मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें से 172 स्टॉल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों के लिए दिए गए हैं, कल सारेगामा फेम कलाकार नीरज उप्रेती द्वारा दी जाएगी मुख्य प्रस्तुति …











विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला महिला सशक्तीकरण एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं, हस्तशिल्प एवं कलाकृतियों का विपणन करने के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक-दूसरे की कला, संस्कृति एवं कार्यशैली को जानने-समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के मंत्र को आत्मसात करते हुए मेले में बायर-सेलर मीट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध हो सकेगा।राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने कहा कि सरस मेले के माध्यम से मातृशक्ति द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को एक बेहतर मंच मिलेगा। मेले में राज्य सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट एवं पारंपरिक उत्पादों को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन लोकल फॉर वोकल की अवधारणा को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले में शुद्ध देशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही उनकी आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा का उत्पादक को बाज़ार मिलेगा तथा जरूरत वाले व्यक्तियों को उत्पाद मिलेगा।…




कुमाऊँ सांस्कृतिक कला उत्थान समिति नैनीताल के कलाकारों द्वारा ‘तेरो नथुली को डोर’ गीत पर छपेली लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने
कुमाऊं की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक लोकसंगीत जीवंत कर दिया। पारंपरिक कुमाऊंनी वेशभूषा, मधुर लोकधुनों और आकर्षक नृत्य मुद्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति के माध्यम से कलाकारों ने उत्तराखंड की लोकपरंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और पहाड़ की जीवनशैली को खूबसूरती से दर्शाया।…


सुजाता माहेश्वरी की टीम ने हनुमान चालीसा की शास्त्रीय संगीत शैली पर आधारित कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में आध्यात्मिकता एवं भक्ति का अद्भुत समां बांध दिया। सुर, ताल और भाव-भंगिमाओं के सुंदर समन्वय से सजी इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथक नृत्य के माध्यम से हनुमान चालीसा की भक्तिमय अभिव्यक्ति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। श्रोताओं ने भक्ति, शास्त्रीय संगीत और भारतीय नृत्य कला के इस अनूठे संगम का भरपूर आनंद लिया।

