
◼️बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे एवं शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन होंडा शोरूम / गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट होकर टीपीनगर तिराहा / आई०टी०आई० तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन गन्ना सेंटर/शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे एवं शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंचायत घर/ आई०टी०आई० तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए क्रियाशाला से मुखानी चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️ कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त वाहन ऊंचापुल/ लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन मुखानी चौराहा से डायवर्ट होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।
◼️जब शोभायात्रा कालाढुंगी तिराहा से ओके होटल तिराहा के मध्य रहेगी तब जेल रोड तिराहा से कालाढुंगी तिराहा की ओर आने वाले समस्त वाहन जेल रोड तिराहा से डायवर्ट होकर मुखानी चौराहा/अर्बन बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर नैनीताल बैंक तिराहा से होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
काठगोदाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन-
▪️नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️कॉलटैक्स तिराहा / हाईडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से लालडॉट तिराहा / चम्बल पुल से ऊँचापुल चौराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️महारानी होटल तिराहा से डायवर्ट होकर कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
▪️नैनीताल बैंक तिराहा से डायवर्ट होकर अल्मोड़ा अर्बन बैंक तिराहा से जेल रोड तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
रोडवेज / निजी बसों का डायवर्जन
◼️रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें शोभायात्रा के दौरान टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड तक आ सकेंगी या तीनापानी से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया से रोडवेज को आएंगी।
◼️बरेली रोड से आने वाली समस्त प्रकार की रोडवेज बसें होंडा शोरूम तिराहा बरेली रोड तक आ सकेंगी या तीनापानी से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से नैनीताल रोड होते हुए तिकोनिया से रोडवेज को आएंगी।
◼️कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें जब शोभायात्रा कालाढुंगी चौराहा से ओके होटल के मध्य रहेगी तब लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा होते हुए हाईडिल तिराहा से तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज को आएंगी।
◼️रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से रामपुर रोड एवं बरेली रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा से गोलपुल होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगी।
◼️रामपुर रोड व बरेली रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाली समस्त प्रकार की निजी. इंटरसिटी, सिडकुल की बसें शोभायात्रा के दौरान आई०टी०आई० तिराहा रामपुर रोड व होडा शोरूम तिराहा बरेली रोड तक आ सकेंगी।

