
लाल कुआं : एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी, द्वारा "ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन " के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
हरबंश सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं व SOG प्रभारी मोहन सोन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन/ चैकिंग कार्यवाही के दौरान वाहन मोटरसाइकिल न0- UK-04-AR-8254 से नशे की तस्करी कर रहे एक तस्कर को 330 नशीले इंजेक्शन परिवहन करते हुये गिरफ्तार गया है।
अभियुक्त द्वारा दौराने गिरफ्तारी उक्त नशीले इंजेक्शन आरिफ निवासी बहेड़ी बरेली से खरीदकर लाना बताया गया है । अभियुक्तगणों के विरूद्ध कोतवाली लालकुआं में अन्तर्गत धारा- 8/22/60/29 NDPS Act में अभियोग पंजिकृत किया गया।
अभियुक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
गुलफाम हुसैन उर्फ गंगू पुत्र इरशाद हुसैन निवासी गली नंबर 3 लाइन नंबर एक आजाद नगर थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी नैनीताल उम्र 34 वर्ष
गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 उ0नि0 वन्दना चौहान
कानि0 गणेश गिरी
कानि0 चालक खीम सिंह
कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा- SOG
कानि0 भानू प्रताप – SOG

