काठगोदाम:एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में SOG व काठगोदाम पुलिस की नशे के विरूद्व कार्यवाही,3 लाख रुपये कीमत की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक नशे के तस्कर को किया गिरफ्तार# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

काठगोदाम : मुख्यमंत्री के “मिशन ड्रग फ्री देवभूमि” ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों/एसओजी नैनीताल/ एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी नैनीताल, हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा क्षेत्राधिकारी लालकुआ विमल प्रसाद, के पर्यवेक्षण तथा जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम एसओजी प्रभारी मोहन सौन के नेतृत्व में कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा कोतवाली काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

कोतवाली काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान कैनाल रोड काठगोदाम से अभियुक्त को कुल 10 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआऱ-144/26, धारा-8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

भास्कर तिवारी उर्फ भानु पुत्र कैलाश चंद्र तिवारी निवासी सेंट पॉल स्कूल के पीछे काठगोदाम उम्र 32 वर्ष

पूछताछः- अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वह पहले ब्लिंकिट में डिलीवरी का काम करता था आज कल जॉब ना होने के कारण पैसा कमाने के लालच में वह किसी रेलवे फाटक बनभुलपूरा से स्मैक खरीदकर लाया था।

गिरफ्तारी टीम-

  1. सीओ विमल प्रसाद
    2.निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान
    3.उ0नि0 दिलीप कुमार- प्रभारी चैकी मल्ला काठगोदाम
  2. कानि0 भानू ओली–SOG
  3. कानि0 करतार -काठगोदाम
    6 कानि0 दिनेश राणा -काठगोदाम
  4. म0 का0 शीला कुंवर काठगोदाम
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad