भतरौजखान: [रानीखेत] कांग्रेस ने भरी हुंकार, 2027 में ऐतिहासिक बहुमत से 2027 मैं सरकार बनाने का दावा!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ/संदीप पाठक ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

चुनावी बिगुल:>भतरौजखान (रानीखेत)। विधानसभा क्षेत्र के मुख्य बाजार में मंगलवार को कांग्रेस की ओर से जनसभा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर जनसभा को संबोधित किया, वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य करन माहरा ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना…

जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन आज पहाड़ का युवा रोजगार, आम जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को रानीखेत आकर जनता के इन सवालों का जवाब देना चाहिए। केवल चुनावी घोषणाओं से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। ….

उन्होंने कहा कि भतरौजखान की जनसभा में उमड़ा उत्साह इस बात का संकेत है कि उत्तराखंड की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है और कांग्रेस ऐतिहासिक बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। …

करन माहरा ने कहा कि रानीखेत विधानसभा उनका अपना परिवार है और क्षेत्र की समस्याओं से वह भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी, सड़कों की दुर्दशा और बेरोजगारी जैसे मुद्दे आज भी जनता के सामने गंभीर चुनौती बने हुए हैं। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि आखिर बुनियादी सुविधाओं के लिए क्षेत्रवासियों को बार-बार आवाज क्यों उठानी पड़ती है। …

माहरा ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी स्पष्ट दिखाई दी। जनता ऐसी सरकार चाहती है जो उनकी समस्याओं को सुने और उन्हें धरातल पर हल करे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को वह पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में रानीखेत बदलाव की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाएगा। …

कार्यक्रम के अंत में करन माहरा ने मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया। साथ ही जनसभा में पहुंचे भतरौजखान एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि रानीखेत की जनता ने हमेशा उन्हें परिवार जैसा स्नेह और सहयोग दिया है। वह क्षेत्र की जनता के बीच पहले भी रहे हैं और आगे भी उनके साथ खड़े रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad