बनबसा :[चंपावत]:अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन पिथौरागढ़ की छह तहसीलों के 800 से अधिक युवाओं ने दौड़ में लिया हिस्सा! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बनबसा सैन्य स्टेशन में नौ बैचों में हुई दौड़, सफल अभ्यर्थी शारीरिक एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए आगे बढ़े

चम्पावत, 24 नवंबर |

बनबसा सैन्य स्टेशन के मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट और गणाई गंगोली तहसीलों के 800 से अधिक युवाओं ने दौड़ में भाग लिया। दौड़ में सफल अभ्यर्थी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद शारीरिक एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए आगे बढ़े।

रैली स्थल पर सुबह तड़के से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। सेना के जवानों ने प्रवेश के समय अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद नौ बैचों में दौड़ कराई गई। सेना के अधिकारियों और जवानों ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया और अभ्यर्थियों को प्रत्येक चरण में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

जोनल भर्ती कार्यालय (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन सेना भर्ती कार्यालय, पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित रैली भर्ती निदेशक कर्नल अमोल दाबड़घाव की देखरेख में चल रही है। रैली स्थल पर स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। चम्पावत जिला प्रशासन रैली के संचालन में सेना को सहयोग दे रहा है।

रैली के तीसरे दिन बुधवार, 25 नवंबर को पिथौरागढ़ जिले की कनालीछीना, बेरीनाग, धारचूला, डीडीहाट, पांखू और देवलथल तहसीलों के अभ्यर्थी दौड़ में भाग लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad