
बागेश्वर : पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 09 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। प्रभारी यातायात निरीक्षक अय्यूब अली व यातायात पुलिस बागेश्वर द्वारा बागेश्वर क्षेत्र में एक दुपहिया वाहन संख्या- UK026046 रॉयल एनफील्ड बुलेट को रोककर चेक किया गया, जिसे चालक/स्वामी हरीश राम निवासी- बागेश्वर द्वारा चलाया जा रहा था। जांच करने पर वाहन में गंभीर अनियमितताएं, अवैध मॉडिफिकेशन और कई नियमों का एक साथ उल्लंघन पाया गया, जिस पर मोटर साइकिल को मौके पर सीज कर दिया।
पुलिस द्वारा देर सांय ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाते हुए होटल/ढाबों की चैकिंग की गयी जिसमें बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाकर 07 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया पुलिस द्वारा बाहरी क्षेत्रों से आए अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हैं ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर लगातार चैकिंग की जा रही है । सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 01 व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चलानी कार्यवाही की गयी।
बागेश्वर पुलिस की आम जनता से अपील:
• सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें।
• शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें।
• यदि कहीं भी कोई हुड़दंग या अशांति फैलाता है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

