ब्रेकिंग वीकेंड पर कैंची धाम, नैनीताल में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद, ग्राउंड जीरो पर उतरे राजपत्रित अधिकारी, स्टीकर व्यवस्था भी जारी!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू

 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को वीकेंड के दृष्टिगत श्री कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुगम यात्रा और सुरक्षित दर्शन के लिए डॉ0 मंजुनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
  • ग्राउंड जीरो पर अधिकारी- डॉ. जगदीश चंद्र, SP क्राइम/यातायात, श्री रेवाधर मठपाल, SP कार्यालय/संचार एवं श्री हरबंश सिंह, SP सिटी हल्द्वानी सहित सभी क्षेत्राधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
  • पार्किंग व्यवस्था- निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित की जा रही है।
  • शटल सेवा- पार्किंग स्थलों से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु व्यवस्थित शटल सेवा संचालित की जा रही है।
  • अनाउंसमेंट से जागरूकता एवं स्टीकर व्यवस्था- यातायात प्लान, पार्किंग एवं शटल सेवा की जानकारी अनाउंसमेंट के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को दी जा रही है, इसके अतिरिक्त एंट्री पॉइंट पर वाहनों मर स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं।
  • पुलिस बल मुस्तैद- ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता से यातायात का संचालन कर रहे हैं तथा अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। नैनीताल पुलिस श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुगम यात्रा, सुरक्षित दर्शन और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad