रानीखेत: विरोधी दलों को विकास हजम नहीं हो रहा है, विकास कार्यों के शिलापट्ट तोड़े जाने पर भड़के विधायक प्रमोद नैनवाल ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ/संदीप पाठक ब्यूरो चीफ

खबर शेयर करें -

‘दर्जनों टूटे पड़े शिलापट्ट, भाजपा में जबरदस्त रोष व्याप्त ‘…


रानीखेत। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने विपक्षी दल (कांग्रेस) पर क्षेत्र के विकास में बाधा डालने और ओछी राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है। विधायक ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक माध्यमों से रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा कराए गए कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण शिलापट्टों (शिलांयास पटों) को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है, जिसके पीछे उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है।
विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने टूटे हुए शिलापट्टों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि विपक्ष के लोग उनके द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “विपक्ष के लोग इस हद तक गिर गए हैं कि उन्होंने जनता की सहूलियत के लिए बनाई गई योजनाओं के पांच-पांच शिलापट्टों को तोड़ दिया है। कांग्रेसी नेताओं ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कोई धरातलीय कार्य नहीं किया और अब जब भाजपा सरकार में विकास हो रहा है, तो वे हताशा में इस तरह की हरकतों पर उतर आए हैं।”
इन विकास कार्यों के शिलापट्टों को पहुंचाया नुकसान:
विधायक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन पांच प्रमुख विकास कार्यों के शिलापट्टों को तोड़ा गया है, उनमें शामिल हैं:

  1. खुशालकोट मोटर मार्ग
  2. ताड़ीखेत ताना खगयार मोटर मार्ग
  3. टुनाकोट मोटर मार्ग
  4. ऐराड़ी में इंटरलॉक टाइल कार्य
  5. पपना गांव की ओर सीसी मार्ग निर्माण कार्य
    विधायक प्रमोद नैनवाल ने कड़े शब्दों में विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि ऐसी ओछी हरकतों से उनके हौसले टूटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, “तुम हमारे शिलापट्टों को तो तोड़ सकते हो, लेकिन जनता के दिलों में और धरातल पर हुए हमारे विकास कार्यों को लोगों के सामने रूबरू होने से नहीं रोक सकते।”
    इस घटना के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है और उन्होंने इस मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, विधायक के इन तीखे आरोपों के बाद क्षेत्र की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।

दूसरी और विधायक प्रमोद नैनवाल ने ashok gulati एडिटर इन चीफ को बताया कि विरोधी दलों को विकास हजम नहीं हो रहा है, उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसकी वह जांच कराएंगे और एक रिपोर्ट दर्ज करएंगे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad