बागेश्वर:विवेकानंद इंटर कॉलेज काफलीगैर में थाना झिरौली पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर पुलिस ।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) के दिशा-निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना झिरौली पुलिस टीम द्वारा विवेकानंद इंटर कॉलेज, काफलीगैर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई। साथ ही विभिन्न कानूनी और सुरक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी व पम्पलेट देकर जागरूक किया गया।
युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, बाल अपराध तथा गुड टच और बैड टच के अंतर के बारे में विस्तार से समझाया गया। किसी भी समस्या की स्थिति में निःसंकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad