चंपावत:मुख्यमंत्री घोषणा के तहत घुरचुम के द्योली मेला स्थल का होगा सौंदर्यीकरण;स्थानीय सांस्कृतिक विरासत और मेले से जुड़ी सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत, 19 नवंबर ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पंचायतीराज विभाग के लिए की गई घोषणा अंतर्गत ग्राम पंचायत घुरचुम स्थित द्योली मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में दस लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह धनराशि जनपद स्तरीय टीएसी द्वारा औचित्यपूर्ण पाई गई लागत 46.41 लाख रुपये के सापेक्ष स्वीकृत की गई है।

जिलाधिकारी चम्पावत के निवर्तन पर रखी गई स्वीकृत धनराशि कार्यदायी संस्था को शासनादेश में निर्धारित शर्तों के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। कार्य प्रारम्भ करने से पहले विस्तृत आगणन और मानचित्र पर सक्षम अधिकारी से प्राविधिक स्वीकृति लेना आवश्यक होगा।

कार्य की प्रगति की निरंतर समीक्षा करते हुए इसे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरा कराया जाएगा। कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर मुख्यमंत्री घोषणा संख्या, स्वीकृत कार्य, लागत, कार्य प्रारम्भ एवं पूर्ण होने की तिथि तथा कार्यदायी संस्था का विवरण अंकित रहेगा।

द्योली मेला स्थल का सौंदर्यीकरण होने से मेले के आयोजन के लिए स्थल को बेहतर बनाने और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देने में सहायता मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad