बागेश्वर:जिलाधिकारी ने राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह एवं राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का किया निरीक्षण!! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर, 19 नवंबर, ।

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने आज राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह तथा राजकीय बालिका आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आश्रम पद्धति विद्यालय में अध्ययनरत नन्ही बालिकाओं से संवाद कर उनकी पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, खानपान एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालिकाओं से उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी पूछा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में निवासरत बुजुर्गों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें उपलब्ध भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, रहने की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बुजुर्गों से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं एवं किसी प्रकार की असुविधा के संबंध में भी पूछा।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों संस्थानों में निवासरत लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने और नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad