चंपावत:ग्रामोत्थान परियोजना की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

चम्पावत 19 नवंबर ।

गुरुवार को विकास भवन चम्पावत में मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उद्यम विकास, पैक हाउस, एग्री सर्विस सेंटर, बैंक लिंकेज तथा प्रशिक्षण सहित परियोजना के प्रमुख घटकों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी गतिविधियों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने, प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने तथा आजीविका संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी करने पर जोर दिया। उन्होंने परियोजना के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों को गति देने एवं लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) विमी जोशी ने गतिविधियों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा परियोजना के दिशा-निर्देशों एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान सहित जनपद की ग्रामोत्थान परियोजना टीम उपस्थित रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad