हल्द्वानी: शराब के नशे में खतरनाक तरीके से स्कॉर्पियो चलाने वाले चालक के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई# ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में कानून एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रात्रि के समय संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा रात्रि को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा काले रंग की स्कॉर्पियो कार संख्या UK04 AQ 6161 को रोका गया। वाहन चालक द्वारा वाहन को खतरनाक तरीके से चलाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा चालक की जांच की गई, जिसमें चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने का मामला प्रकाश में आया।

पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक आशीष सुयाल पुत्र श्री भुवन चंद्र सुयाल, निवासी गैस गोदाम रोड, कृष्णा विहार, मुखानी, नैनीताल के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्रवाई की गई तथा वाहन को सीज किया गया।

सीज वाहन का विवरण

  • वाहन: ब्लैक स्कॉर्पियो वाहन संख्या: UK04 AQ 6161

चालक का विवरण

आशीष सुयाल पुत्र श्री भुवन चंद्र सुयाल
निवासी गैस गोदाम रोड, कृष्णा विहार, मुखानी, नैनीताल

पुलिस टीम

1. उ0नि0 दीपक सिंह कार्की, चौकी प्रभारी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी
2. कांस्टेबल कमलेश सिंह
3. कांस्टेबल 866 ना0पु0 भूपाल सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad