नैनीताल: धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस,डीएसए मैदान, में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल : समारोह में सांसद अजय भट्ट बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस दौरान समारोह में उपस्थित स्थानीय नागरिकों और जनसमूह को उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, अदम्य त्याग और बलिदान को शत-शत नमन करते हुए प्रदेश की निरंतर उन्नति और समृद्धि की मंगलकामना की गई।

इस दौरान विशेष रूप से ‘हिमालयन फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इसके साथ ही, स्थानीय पहाड़ी दलहन एवं अन्य पहाड़ी उत्पादों के भी विशेष स्टॉल लगाए गए, जिनकी सांसद , जिलाधिकारी नैनीताल, एसएसपी नैनीताल, एसपी संचार नैनीताल आर0डी0 मठपाल सहित सभी उपस्थित अधिकारियों और स्थानीय लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की गई। साथ ही, सभी ने लजीज पहाड़ी व्यंजनों का भी आनंद लिया। नैनीताल पुलिस की अग्निशमन इकाई समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल भी इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। अग्निशमन इकाई टीम द्वारा अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और अग्निशमन सुरक्षा के बारे में जागरूक भी किया।…

इस भव्य समारोह के दौरान श्री प्रतीक जैन (उपजिलाधिकारी नैनीताल), श्री विनय सिंह (सीओ भवाली), श्री राजेंद्र सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल), प्रभारी अग्निशमन इकाई मल्लीताल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad