हल्द्वानी:दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों के विवाद एवं तोड़फोड़ प्रकरण में नैनीताल पुलिस की कार्यवाही—04 अभियुक्त गिरफ्तार$ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : 23 सितंबर की देर रात्रि दुर्गा सिटी सेंटर के पास दिल्ली चाट की दुकान के समीप छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद की सूचना प्राप्त हुई। इस दौरान अज्ञात युवकों द्वारा वादी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने तथा सामान लेने आए ग्राहकों एवं सड़क पर आने-जाने वाले लोगों के साथ मारपीट किए जाने के संबंध में वादी बिपिन चंद्र जोशी पुत्र जोशी, निवासी जगदंबा नगर, भोटिया पड़ाव द्वारा तहरीर दी गई।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध FIR संख्या 327/2026, धारा 115(2), 191(1), 224(2), 333 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन करते हुए घटना में प्रकाश में आए व्यक्तियों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा निम्न 04 व्यक्तियों को धारा 172 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा धारा 35(3) के तहत नोटिस तामील कराया गया—

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर पुत्र गोपाल सिंह, निवासी त्रिलोक नगर, लालडांट, मुखानी, उम्र 21 वर्ष।

2. कवि नेगी पुत्र भरत नेगी, निवासी मोती निवास, भोटिया पड़ाव, निकट चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी।

3. कार्तिक नागिला पुत्र हरिश्चंद्र नागिला, निवासी गोरापड़ाव, निकट टाटा मोटर्स, हल्द्वानी।

4. ईशान शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा, निवासी तीनपानी, निकट मिलन बैंक्विट, शक्तिनगर, हल्द्वानी, उम्र 21 वर्ष।

पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक कृपाल सिंह, चौकी भोटिया पड़ाव
  • कांस्टेबल विजय भारद्वाज
  • कांस्टेबल मुकेश सिंह
  • कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad