



रानीखेत : दीपावली के पावन पर्व को लेकर रानीखेत का मुख्य बाजार पूरी तरह सज-धजकर तैयार हो चुका है। बाजारों में चारों ओर रौनक बिखरी हुई है और त्योहार की खरीदारी के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों, मिठाइयों, मिट्टी के दीयों और फैंसी लाइटों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों का तांता लगा हुआ है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
विशेष त्योहारी माहौल के बीच क्षेत्रीय विधायक प्रमोद नैनवाल , भाजपा नेता धन सिंह रावत , कैलाश पंत और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रवि मोहन अग्रवाल ने रानीखेत मुख्य बाजार और क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान दोनों नेता बेहद सहज अंदाज में स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम जनता से रूबरू होते दिखाई दिए। उन्होंने बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, व्यापारियों से बातचीत कर उनके व्यापार का हाल-चाल जाना और सभी को गले मिलकर व हाथ मिलाकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य करन माहरा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत भी पहुंचे जनता के बीच पहुंचकर शुभकामनाएं दी|
उन्होंने लोगों से मुलाकात कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उनके साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों से मेल-मिलाप कर त्योहार की खुशियां बांटीं। नेताओं को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।
राजनीतिक दिग्गजों के जन-मिलन से बढ़ा बाजार का उत्साह
इस प्रकार त्योहार के इस बड़े मंच पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जोरदार जन-मिलन कार्यक्रम चलाया। विभिन्न पार्टियों के नेता अपने समर्थकों के साथ रानीखेत के बाजारों में जनसंपर्क करते दिखे। नेताओं ने जनता के बीच जाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया, बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और मिठाइयाँ बांटकर पर्व की बधाई दी। आगामी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच त्योहार के बहाने जनता से सीधे जुड़ने का यह सिलसिला पूरे दिन बाजार में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

