
नैनीताल: पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक जस्टिस सुधीर सिंह उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे ! Ashok gulati एडिटर इन चीफ /
पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुधीर सिंह उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने इसकी सिफारिश की है। सरकार की मंजूरी व राष्ट्रपति भवन की अधिसूचना के बाद उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी। हाल ही में मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश वर्तमान मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
जस्टिस सुधीर सिंह को 15 अप्रैल 2015 को पटना उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया जबकि 20 अप्रैल 2016 को उन्होंने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। विकास विद्यालय, रांची से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक और पटना विश्वविद्यालय के पटना लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।

