ब्रेकिंग हल्द्वानी:जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जगतपुर गौलापार में किया धान कटाई की शुरूवात, किसानों का बढ़ाया हौसला!!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

,

हल्द्वानी : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को जगतपुर गौलापार क्षेत्र का भ्रमण कर खेत में पहुंचकर धान कटाई की शुरुआत की और किसानों से सीधा संवाद किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं। किसानों के अथकल परिश्रम से ही देश के हर नागरिक के लिए अन्न की व्यवस्था सुनिश्चित होती है उन्होंने कहा कि वर्तमान में शरद ऋतु में धान कटाई का कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है। खेतों में किसानों की मेहनत और खुशहाली देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि हमारे अन्नदाता किसान सदैव समृद्ध और खुशहाल जीवन जिएं।

जिलाधिकारी रयाल ने इस दौरान किसानों से उनकी फसल, उपज, समर्थन मूल्य और कृषि से संबंधित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और अधिकारियों को किसानों की हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए।

इस दौरान नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, कानूनगो रमेश चंद, सांख्यिकी निरीक्षक एम एस डागी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय तिवारी, नैंसी राणा, खेत स्वामी, व ग्राम प्रधान, एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad