ब्रेकिंग गैरसैंण: [चमोली] स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर जंगलचट्टी में कांग्रेस और यूकेडी सहित कई राजनीतिक दलों का विरोध जोरदार प्रदर्शन! ashok गुलाटी एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

गैरसैंण (चमोली)।आज से उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू हुआ है। इसके चलते विभिन्न राजनीतिक दल अपनी मांगों को लेकर विधान भवन पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा उन्हें विधान भवन पहुंचने से पहले ही रोका जा रहा है। गैरसैंण के जंगलचट्टी क्षेत्र में विधानसभा सत्र के बीच यूकेडी, स्वराज सेवा दल, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने प्रदर्शन किया। विभिन्न दलों के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आईं,

भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही विभिन्न संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया। दो दिवसीय सत्र की अवधि पर भी सवाल उठे। इस दौरान गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने और ग्राम प्रधानों की मांगें पूरी करने की भी आवाज उठी…

इस दौरान विधानसभा पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर जंगलचट्टी बैरिकेडिंग के पास ग्राम प्रधान संगठन, उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और स्वराज अभियान से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपनी मांगें उठाईं।

विरोध के चलते विधानसभा जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मीडियाकर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad