हल्दूचौड़: [नैनीताल]धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस एवं पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का हुआ सम्मान! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़ आज को पूर्व सैनिकों की ओर से कुमाऊं दिवस एवं पैदल सेना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल इंदर सिंह बोरा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की…

[27/10, 16:30] Mukul Arya Arya: *प्रेस नोट

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर कुमाऊं के गौरवशाली इतिहास, कुमाऊं रेजिमेंट की वीरता, सैनिकों के अदम्य साहस और राष्ट्र की रक्षा में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की ओर से पूर्व सैनिकों के साथ-साथ वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। वीर नारियों के त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा में उनके परिवारों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। साथ ही 16 कुमाऊं के ऑनरी कैप्टन राजेंद्र जलाल को पांच राष्ट्रपतियों से सम्मान प्राप्त होने के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कुमाऊं की वीरभूमि का इतिहास शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपराओं से समृद्ध है। भारतीय सेना के जवानों ने अपने अदम्य साहस और समर्पण से देश का मान बढ़ाया है। वहीं, वीर नारियों ने भी विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और साहस का परिचय देते हुए देश के प्रति समर्पित सैनिक परिवारों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान करना तथा उनकी गौरवशाली विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व सैनिकों ने आपसी एकता, भाईचारे और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

जय हिंद! जय कुमाऊं!

सुरेंद्र सिंह लोटनी
पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, लालकुआं

गौरव सम्मानित सैनिक आनंद सिंह काराकोटी, रामनगर

अध्यक्ष कुशाल सिंह रावत साहब रामनगर

Prakash Mishra: कुमाऊं दिवस समारोह अध्यक्ष कैप्टन मदन सिंह राठौड़ ,कैप्टन पुष्कर सिंह भंडारी , मुख्य अतिथि जर्नल इंदर सिंह बोरा, मेजर कुंवर सिंह, सूबेदार कुंवर सिंह कैप्टन कविंद्र सिंह सूबेदार राम सिंह कैप्टन कृपाल सिंह हलदर प्रकाश चंद कैप्टन कैप्टन खिलाफ सिंह धुन कैप्टन प्रकाश चंद्र हवलदार क्लास बिरयानी Sm हवलदार शेखर उप्रेती SM कैप्टन हरिकिशन साहब
अध्यक्ष कैप्टन मदन सिंह राठौड़ ,कैप्टन पुष्कर सिंह भंडारी , मुख्य अतिथि जर्नल इंदर सिंह बोरा, मेजर कुंवर सिंह, सूबेदार कुंवर सिंह कैप्टन कविंद्र सिंह सूबेदार राम सिंह कैप्टन कृपाल सिंह हलदर प्रकाश चंद कैप्टन कैप्टन खिलाफ सिंह धुन कैप्टन प्रकाश चंद्र हवलदार क्लास बिरयानी Sm हवलदार शेखर उप्रेती SM कैप्टन हरिकिशन साहब
कैप्टन धर्म सिंह रमोला हलदार नंदन राणा
नायक गोपाल नेगी|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad