भू माफिया के अरमान आंसुओं में बह गए? उनको लगा जोरदार झटका !

नैनीताल:उत्तराखंड हाई कोर्ट नैनीताल को नैनीताल से हल्द्वानी (नैनीताल) में स्थायी रूप से स्थानांतरित करने का प्रस्ताव एक बार फिर खारिज हो गया है। विचार विमर्श के बाद रीजनल इंपावर्ड कमेटी (आरईसी) की बैठक में यह प्रस्ताव खारिज कर दिया गया।
दरअसल, आरईसी ने वन (संरक्षण एवं संवर्धन) नियम, 2023 के पैरा 1.10 (i) के तहत प्रस्ताव को खारिज करने का फैसला किया, क्योंकि प्रस्ताव नॉन-साइट-स्पेसिफिक पाया गया और यह भी देखा गया कि उपयुक्त वैकल्पिक गैर-वन भूमि को पर्याप्त रूप से एक्सप्लोर नहीं किया गया है। वही दूसरी तरफ हाई कोर्ट हल्द्वानी आने के प्रस्ताव के कारण भू माफियाओं ने जमीनों के रेट मैं जबरदस्त उछाल कर दिया था.,. आसपास जमीन के रेट आसमान छू रहे थे, अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद उनके अरमान निसंदे: अरमान आंसू में बह गए? मजेदार बात यह है कि बड़े बिजनेसमैन ने जमीन भी खरीद ली थी|

