अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्यवाही और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के लिए थाना-चौकी प्रभारियों को कड़े निर्देश









✅जुआ-सट्टा, नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर होगी सख्त कार्यवाही, अपराधियों की अवैध संपत्तियों की भी होगी जांच





लंबित मामलों में लापरवाही पर नाराजगी, थाना-चौकी प्रभारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत
✅उत्कृष्ट कार्य करने वाले 36 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
हल्द्वानी : आज डॉ. मंजुनाथ टी०सी० एसएसपी नैनीताल* द्वारा *जनपद नैनीताल के राजपत्रित अधिकारी एसपी क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल सहित सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ कोतवाली हल्द्वानी मीटिंग हॉल में अपराध समीक्षा बैठक* की गई।
बैठक के दौरान निम्नलिखित निर्देश दिये गए:-
1. त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था: धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज के दृष्टिगत बाजारों, पटाखा बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त एवं पिकेट ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
2. विधानसभा सत्र की सुरक्षा: सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाने, होटल-रेस्टोरेंट की नियमित जांच करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
3. निरोधात्मक कार्यवाही: अपराधों की रोकथाम हेतु अराजक तत्वों एवं आदतन अपराधियों को चिह्नित कर समय रहते प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
4. जुआ-सट्टे पर शिकंजा: जुआ एवं सट्टे के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखते हुए संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध दबिश एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
5. नशा तस्करों पर दोहरी चोट: मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करने के साथ नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की जांच तथा नियमानुसार गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
6- अग्नि सुरक्षा: पटाखा बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में फायर सर्विस को अलर्ट रखते हुए अग्निशमन वाहनों एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
7- यातायात प्रबंधन: त्योहारों के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने और रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
8- लंबित विवेचनाओं का निस्तारण: लंबित अभियोगों की नियमित समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण विवेचना, प्रभावी साक्ष्य संकलन एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
9- महिला एवं बाल सुरक्षा: महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने, पीड़ितों को आवश्यक सहायता देने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
10- साइबर अपराधों पर कार्यवाही- साइबर शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेने, साइबर सेल से समन्वय स्थापित करने तथा ठगी की धनराशि वापस कराने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
11. लंबित माल मुकदमाती वाहनों का निस्तारण: थानों में लंबित माल मुकदमाती वाहनों एवं अन्य माल का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
12. पुलिस कर्मियों की समस्याएं: पुलिस कर्मचारी सम्मेलन में अधिकारी-कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
13. थाना-चौकी प्रभारियों को कड़ी हिदायत: गश्त, चेकिंग, सत्यापन एवं अपराध नियंत्रण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सभी थाना-चौकी प्रभारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई, इसके अतिरिक्त कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार के अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
14. अभियोजन एवं चुनाव संबंधी कार्य: अभियोजन अधिकारी ने विवेचना एवं अभियोजन के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। वहीं, चुनाव सेल को पुलिस कार्मिकों के मतदाता पहचान पत्रों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
15. ठंडी सड़क पर वाहनों द्वारा पार्किंग पर कार्यवाही: निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, प्रभारी सीपीयू तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को हल्द्वानी के ठंडी सड़क पर अभियान चलाकर अनावश्यक वाहनों को खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
पुरस्कार/सम्मान
गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह 2022 के अवसर पर उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा जनपद नैनीताल से फायरमैन सुखदेव सिंह को विशिष्ट कार्य हेतु DG–FS Disc bronze एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है साथ ही पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा निम्नलिखित कर्मियों को महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर प्रदान किया गया है– लीडिंग फायरमैन राजकुँवर सिंह, कानि० 75स0पु0 चन्दन मर्तोलिया।
इसके पश्चात निम्नलिखित 33 पुलिस कर्मियों को Best Employee of the month से पुरस्कृत किया गया:–
उ०नि० अभि०सूचना श्री मनोज कुमार, अ०पु०(पु०दू0) / 14 जगजीवन मियान, हे०कानि० अभि०सूचना दीपक जलाल, DVR श्री जय प्रकाश, WFM कविता संकलानी, आरक्षी 70 स०पु० शिवेन्द्र, महिला आरक्षी दीपा सामान्त, हे०कानि० मो० फरीद, आरक्षी 260 स०पु० राधेश्याम, आरक्षी 202 स०पु० गौरव दानू, आरक्षी टी०पी० शेखर चन्द, आरक्षी 513 ना0पु0 नारायण बिष्ट, म०आरक्षी 595 ना0पु0 मोनिका राणा, म०आरक्षी 449 ना0पु0 ममता कम्बोज, आरक्षी 483 ना0पु0 राजेन्द्र बिष्ट, आरक्षी 131 नापु0 भूपेन्द्र पाल, आरक्षी 1010 नापु0 दिनेश राणा, आरक्षी 854 नापु0 तेजपाल सिंह सैनी, आरक्षी 532 नापु0 अनूप तिवारी, आरक्षी 599 नापु0 ललित मोहन रिखाड़ी, आरक्षी आरमोरर गोकुल धपोला, फायरमैन नीरज बालियान, हे०कानि० लक्की तिवारी, आरक्षी 01 ना0पु0 ललित आगरी, आरक्षी चालक मनोज पंत, म०कानि०चेतना, आरक्षी विरेन्द्र कुमार, आरक्षी 48 स0पु0 राजेन्द्र सिंह, आरक्षी दीपक चन्द, आरक्षी दीपक भट्ट, म०कानि० अनिता फुलेरिया, हो०गा० धीरज कुमार, अनुचर गोविन्द।
बैठक में श्री हीरा सिंह राणा, संयुक्त निदेशक विधि, श्री रविकांत सेमवाल, सीओ रामनगर, श्री विमल प्रसाद, सीओ लालकुआं, श्री गौरव किरार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, श्रीमती अंजना नेगी, सीओ नैनीताल, श्री ज्ञानेंद्र शर्मा, निरीक्षक अभिसूचना, श्री हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी, यातायात एवं सीपीयू प्रभारी तथा पीएसी के कंपनी कमांडर मौजूद रहे।

