

भीमताल : लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल, के विद्यार्थियों द्वारा बिड़ला इन्स्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंस के तत्वावधान में आयोजित टैकस्पार्क हॉकथन-2026 में जोरदार प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए। ट्रेजर हंट में अर्पिता राणा, दिव्यांशु चौहान, हंसिका भंडारी, आदि अब्बास, उज्ज्वल टम्टा, रश्मि कांडपाल एवं गुंजन कोहली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वैस्ट वेब प्रोजेक्ट पहाड़ी ए०आई० में रश्मि कांडपाल, उज्ज्वल टम्टा, गुंजन कोहली और दिव्यांशु चौहान की टीम के प्रोजेक्ट को सर्वश्रेष्ठ वेब प्रोजेक्ट घोषित किया गया। हॉकथन प्रोजेक्ट में हंसिका भंडारी, अर्पिता राणा, लव्यांश मेवाड़ी, हर्षिता पन्त और आदि अब्बास की टीम को द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य / निदेशक श्री एस०एस०नेगी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बधाईयां प्रेषित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी इसी प्रकार प्रयास करते रहने व सफलता हासिल करने की कामना की, साथ ही विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए कम्प्यूटर शिक्षक श्री बी०एस०अधिकारी का धन्यवाद व्यक्त किया।

