बागेश्वर: [पुलिस की सराहनीय पहल]: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस ने बीट भ्रमण कर जाना बुजुर्गों का हाल, साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक..!!✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में जनपद में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और जन-जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कौसानी पुलिस, थाना झिरौली और चौकी शामा पुलिस टीम ने अपने-अपने बीट क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और वरिष्ठ नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजमर्रा की जरूरी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति या समस्या में वे बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। बागेश्वर पुलिस आमजन की सेवा और सुरक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।
वर्तमान में बढ़ते डिजिटल और वित्तीय अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने उपस्थित ग्रामीणों व बुजुर्गों को साइबर ठगी के तौर-तरीकों के प्रति सचेत किया। पुलिस ने अपील की कि किसी भी अनजान फोन कॉल, मैसेज या लॉटरी के प्रलोभन में न आएं। साथ ही, अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी जैसे ओटीपी, बैंक खाता संख्या या एटीएम पिन किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें, साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad