टनकपुर :राष्ट्रीय खेल दिवस 2026: U-17 महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, ऑरेंज टीम बनी विजेता,स्व0 मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर खेलो इंडिया साई फुटबॉल सेंटर, स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका वर्ग (U-17) के लिए एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देवभूमि उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने और युवा व महिला खिलाड़ियों को सशक्त करने की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है।

प्रदेश सरकार द्वारा खेल और खिलाड़ियों को दिए जा रहे निरंतर प्रोत्साहन से सीमांत क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आगे बढ़ने का नया अवसर मिल रहा है।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा महिला खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन, सहकारिता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को सुदृढ़ करना तथा उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना रहा।

खेलो इंडिया फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी के निर्देशन में आयोजित इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा, जो ऑरेंज टीम और ग्रीन टीम के मध्य खेला गया।

मैच के दौरान ऑरेंज टीम की खिलाड़ी मनीषा धामी ने अपने शानदार खेल कौशल के बल पर निर्णायक प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 2–1 से विजय दिलाई। दूसरी ओर ग्रीन टीम की ओर से रितु ने उत्कृष्ट जुझारूपन दिखाते हुए अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण गोल किया।

यह संपूर्ण आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “सशक्त उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने और क्षेत्र की युवा महिला खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तर पर राज्य एवं देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय कदम है।

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व खिलाड़ी दीपक पचौली, केशव सिंह भंडारी, राजेंद्र खुरदयाल तथा नेशनल गेम्स मेडलिस्ट अजय बिष्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त खेल विभाग से स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हीरा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी और उदीयमान खिलाड़ी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad