ब्रेकिंग रुद्रपुर: दबंग पूर्व विधायक कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल को जान का खतरा?क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी को ज्ञापन दिया! ✍️ Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सिडकुल चौकी में दी गई तहरीर पर कार्रवाई न होने को लेकर क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। क्षेत्राधिकारी को सौंपे ज्ञापन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अवगत कराया कि 24 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट में निर्वाचन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में वह भी अपना पक्ष रखने के लिए कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए थे। ठुकराल का आरोप है कि बैठक शुरू होते ही रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की और गाली-गलौज करते हुए अपमानित किया। इसी दौरान किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दल के लोग आपत्तिकर्ताओं के घर जाकर धमकियां दे रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने सत्ता के प्रभाव में आकर उच्च अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। स्थिति को बिगड़ता देख वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पूर्व विधायक का कहना है कि उक्त नेताओं और उनके सहयोगियों के रवैये से उन्हें भविष्य में जान-माल का गंभीर खतरा बना हुआ है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने पर उन्होंने असंतोष जताया और पूरे मामले में आपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद क्षेत्राधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad