रामनगर:परिवार की चिंता बनी पुलिस की जिम्मेदारी,पुलिस ने 02 घंटे में ढूंढ निकाली नाबालिग बालिका,सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की ! ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

रामनगर : 24 अगस्त को कोतवाली रामनगर में एक परिजन द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी है। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी तलाश किए जाने के बावजूद बालिका का कोई पता नहीं चल सका।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक श्सोमेंद्र सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा बालिका के संबंध में परिजनों से प्राप्त जानकारी, संभावित स्थानों एवं अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले गए तथा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई।

पुलिस टीम की तत्परता, समन्वित प्रयास एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने के मात्र 02 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ पाटकोट घूमने गई थी तथा डर के कारण घर पर इसकी जानकारी नहीं दी थी।

बरामद बालिका की नियमानुसार काउंसलिंग कराते हुए आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

परिजनों द्वारा अपनी पुत्री को सकुशल पाकर रामनगर पुलिस की प्रशंसा की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad