
थाना खनस्यूं: [नैनीताल] 22 अगस्त को थाना खनस्यूं पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तल्ला ओखलकांडा में भीम सिंह पुत्र मानसिंह द्वारा अपनी पत्नी डिक्री देवी की पीट-पीटकर हत्या* कर दी गई है तथा *घटना के बाद अभियुक्त अपने बच्चों को धमकाकर घर से फरार हो गया है।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त ने अपने चारों बच्चों की मौजूदगी में अपनी पत्नी को डंडों एवं चम्मच आदि से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद अभियुक्त रात में घर पर ही सो गया तथा अगले दिन सुबह बच्चों को धमकाकर घटना के संबंध में किसी को कुछ न बताने की बात कहकर घर से फरार हो गया।
मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर के आधार पर थाना खनस्यूं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
घटना की सूचना मिलते ही थाना खनस्यूं पुलिस एवं हल्द्वानी से पहुंची फॉरेंसिक टीम द्वारा क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक भौतिक साक्ष्यों का संकलन किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल एवं श्री रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खनस्यूं श्री अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश एवं सुरागरसी- पतारसी की जा रही थी। इसी क्रम में अभियुक्त भीम सिंह को वडियाड लूगड़ काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अभियुक्त जेल भेज दिया गया तथा विवेचना जारी है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह शराब के नशे में था तथा पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
भीम सिंह पुत्र मानसिंह
निवासी ग्राम तल्ला ओखलकांडा, थाना खनस्यूं, जनपद नैनीताल
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष अनीस अहमद
- चौकी प्रभारी ओखलकांडा उ0नि0 कृष्णा गिरी
- अ0उ0नि0 नरेश कुमार
- हे0का0 महेश मर्तोलिया
- हे0का0 भूजेंद्र सिंह
- कानि0 राम सिंह राणा
- कानि0 जय किशन