रुद्रपुर:एसएसपी अजय गणपति द्वारा कल बुधवार [26 अगस्त] बरावफ़ात जुलूस के दृष्टिगत जनपद में डाइवर्जन प्लान किया लागू#✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ लाइव

खबर शेयर करें -

डायवर्जन प्लान अति आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होंगे”..

रुद्रपुर : कल 26 अगस्त (बुधवार) को जुलूसे मोहम्मदी कमेटी के द्वारा शहर रुद्रपुर में जुलूस निकाले जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसमें अत्यधिक संख्या में व्यक्ति/वाहन सम्मिलित होंगे। जिस दौरान शहर में यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा व सड़क दुर्घटना घटित होने की आशंका रहेगी। जिसके दृष्टिगत जनहित में 26.08.2026 (बुधवार) को प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक शहर रुद्रपुर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु निम्न डायवर्जन प्लान लागू किया गया है ।

डायवर्जन प्लान अति आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होंगे।

➡️ दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें काशीपुर की ओर तथा जनपद नैनीताल या अन्य पर्वतीय जनपदों की ओर जाना है, वह रामपुर बार्डर से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

➡️ हरिद्वार, काशीपुर की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें जनपद नैनीताल या अन्य पर्वतीय जनपदों की ओर या रामपुर की ओर जाना है, वह एमेनिटी स्कूल के पास फ्लाईओवर से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

➡️ खटीमा, सितारगंज की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें, रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली या काशीपुर, हरिद्वार की ओर जाना है, वह राधा स्वामी सत्संग के निकट बने फ्लाईओवर के पास से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।

➡️ नैनीताल, हल्द्वानी की ओर से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें, हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली मुरादाबाद, सितारगंज, बरेली की ओर जाना है, वह पार्ले चौक से रिंगरोड का उपयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे।

नोट:- जुलूस के किच्छा बाईपास रोड से डीडी चौक की ओर जाने के दौरान, तीनपानी से किच्छा बाईपास रोड होते हुए डीडी चौक की ओर को जाने वाले वाहनों को अल्पअवधि के लिए त्रिशूल चौक होते हुए डायवर्ट किया जायेगा तथा जुलूस के डीडी चौक से त्रिशूल चौक की ओर जाने के दौरान वाहनों को त्रिशूल चौक तथा डीडी चौक से अल्पअवधि के लिए तीनपानी होते हुए डायवर्ट किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad