खैरना: [नैनीताल]ऑपरेशन प्रहार का असर—शराब के नशे में गाड़ी दौड़ाना पड़ा भारी,नशेड़ी चालक सहित हुड़दंगियों पर भी कार्यवाही, 06 गिरफ्तार, वाहन सीज,✅नशे में स्टेयरिंग थामा तो पुलिस का शिकंजा तय :SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

नैनीताल :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के दिशा-निर्देशन में जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत भवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक यातायात/ नैनीताल जगदीश चन्द्र एवं क्षेत्राधिकारी भवाली श्री रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक भवाली श्री प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में उ0नि0 सतीश उपाध्याय, चौकी प्रभारी खैरना एवं पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की गई।
दौराने चैकिंग वाहन संख्या UK04-AS- 9619 को रोका गया।
वाहन चालक द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाया जा रहा था जबकि वाहन में सवार उसके 05 अन्य साथी वाहन के अंदर शोर-शराबा कर सार्वजनिक न्यूसेंस उत्पन्न कर रहे थे।…

पुलिस टीम द्वारा सभी 06 व्यक्तियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल परीक्षण में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

मामले में पुलिस द्वारा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया। वहीं वाहन में सवार 05 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।…

गिरफ्तारी-

  1. विकास कुमार (चालक) पुत्र भुवन आर्य, निवासी जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, अंबेडकर पार्क के पास, थाना काठगोदाम, नैनीताल।
  2. पारस मेहरा, पुत्र राकेश मेहरा, उम्र 22 वर्ष
  3. अनुज सागर पुत्र शीशपाल सागर, उम्र 24 वर्ष
  4. बृजेश कुमार पुत्र कैलाश कुमार, उम्र 23 वर्ष
  5. चंदन आर्य, पुत्र हरीश राम, उम्र 21 वर्ष
  6. अशोक कोहली पुत्र बहादुर राम, उम्र 37 वर्ष निवासीगण जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा, अंबेडकर पार्क के पास, थाना काठगोदाम, नैनीताल।|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad