
काठगोदाम : 12 अगस्त को वादी द्वारा कोतवाली काठगोदाम में तहरीर दी गई कि दमुवाढूंगा स्थित उसकी आभूषण की दुकान जय कृष्णा ज्वेलर्स पर 02 अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की कार से आए तथा दुकान से लगभग ₹95,000 कीमत की गोल्ड चेन चोरी कर फरार हो गए।
उक्त घटना के संबंध में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 105/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत 02 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु SSP NAINITAL द्वारा श्री मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी को निर्देशित किया गया जिनके पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम श्री जसवीर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण व अन्य माध्यम से कार्यवाही की गई।
पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप 24.08. को कुंवरपुर रोड, बागजाला, गौलापार क्षेत्र से घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- हिमांशु मौर्य, उम्र 18 वर्ष, पुत्र भजन लाल मौर्य, निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी।
- अंतरिक्ष सागर, उम्र 18 वर्ष, पुत्र सत्यपाल, निवासी जीतपुर नेगी, रामपुर रोड, हल्द्वानी।
पुलिस टीम-
- उ0नि0 कुमकुम धानिक
- उ0नि0 भूपेंद्र सिंह मेहता
- हे0का0 शैलेंद्र राणा
- हे0का0 भुवन चंद
- का0 टीका राम