
चंपावत 22 अगस्त |
कैबिनेट मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा का जनपद चम्पावत भ्रमण कार्यक्रम, देवीधुरा में असाड़ी कौतिक (बगवाल मेले) का करेंगे शुभारंभ
उत्तराखण्ड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री श्री राम सिंह कैड़ा 23 अगस्त 2026 (रविवार) को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने बताया कि अपने कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री सुबह 08:30 बजे धारी (नैनीताल) से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:00 बजे चम्पावत स्थित देवीधुरा पहुंचेंगे।
देवीधुरा आगमन के पश्चात वे मां बाराही धाम मंदिर परिसर में आयोजित प्रसिद्ध ‘असाड़ी कौतिक बगवाल मेला-2026’ के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात, वह दोपहर 01:00 बजे देवीधुरा (चंपावत) से अन्य गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।