बागेश्वर:एसपी जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी लेकर जनपद में अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :एसपी जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा अपराध समीक्षा गोष्ठी लेकर जनपद में अपराधियों पर कार्यवाही करने हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए है|

✅ थाना झिरौली में थाना दिवस एवं सीएलजी गोष्ठी का आयोजन।
✅ पुलिस मुख्यालय स्तर से चल रहे अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु दिये निर्देश।
✅ बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित।
✅ समस्त थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
✅ समस्त विवचको को ई-साक्ष्य मे SID बनाकर FIR से लिंक करने को किया निर्देशित
✅ खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिको को पदक व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

जितेन्द्र मेहरा (IPS) पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा आज थाना झिरौली में थाना दिवस का आयोजन कर सी0एल0जी0 के सदस्य,नगर के सम्भ्रान्त नागरिक, सीनियर सिटीजन,ग्राम प्रधान, व्यापार मण्डल एवं टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ गोष्ठी की गयी । जिसमें उनसे समस्याओ और महत्वपूर्ण सुझावो के बारे में जानकारी की गयी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया एवं मौके पर ही निस्तारण/ समाधान करने हेतु सम्बंधितो को निर्देशित किया गया ।

सी0एल0जी0 सदस्यो के साथ गोष्ठी के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना झिरौली में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों, समस्त थाना/चौकी /शाखा प्रभारियों व अन्य पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन व मासिक अपराध गोष्ठी ली गयी।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रत्येक थाना/चौकी व शाखाओं से आये सभी अधि0/कर्म0गणों का सैनिक सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

➡️जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों,अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने हेतु सभी विवेचको को दिये गये निर्देश।
➡️डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करते हुए रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम करने के निर्देश दिए गए।
➡️ बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करने तथा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मामलो में तत्काल कार्यवाही करने, बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने को निर्देशित किया गया।
➡️ बढ़ते साइबर अपराधों के लिये त्वरित कार्यवाही करने, MRM, GRM पोर्टल की जानकारी दी गयी एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। समस्त प्रभारी अपने थानाक्षेत्रान्तर्गत साइबर ठगी से बचने,अन्य अपराधों से बचाव के लिये स्कूल, कॉलेज एवं आम जनता को जागरूक करने के लिये अधिक से अधिक गोष्ठी आयोजित कर जागरुकता करने को निर्देशित किया गया।
➡️ हिस्ट्रीशीटरों की निरंतर निगरानी करने, सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।
➡️ समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने, अवैध शराब की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया।
➡️ पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत आदेश-निर्देश व प्रचलित अभियानों का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देश दिये गये ।
➡️ JMIS, CRIMAC, CEIR एवं NATGRID जैसे पोर्टलों का अधिकतम उपयोग कर सूचनाओं के बेहतर समन्वय एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए।
➡️ सोशल मीडिया की सतत निगरानी कर भ्रामक, आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली पोस्टों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए।
➡️ वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम के तहत समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले अभियुक्तों के बैकवर्ड व फारवर्ड लिंकेज का पता लगाकर उनके खिलाफ गुंडा/ गैंगस्टर तथा पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करने व उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु निर्देशित किया गया ।
➡️ केस ऑफिसर स्कीम का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
➡️ NBW/BW वारंटों की शत-प्रतिशत तामील, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण एवं विवेचनाओं को समयबद्ध पूर्ण किया जाए।
➡️ जनकल्याणकारी योजनाओं, राहगीर सहायता योजना एवं प्रधानमंत्री राहत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता बढ़ाई जाए।
➡️ यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही, वाहन चेकिंग एवं ई-चालान की कार्रवाई बढ़ाई जाए।
➡️ पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बित विवेचनाओं की गुणवत्तापुर्वक समीक्षा हेतु प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को समय-समय पर जानकारी लेने तथा थाना प्रभारियों को विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने हेतु निर्देशित किया गया।

        उक्त मासिक गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट व समस्त थाना/चौकी एवं शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad