नैनीताल:प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना: ✅जनपद में 27263 महिलाओं को लखपति दीदी बना लिया गया है !✍️ ashok gulati एडिटर इन चीफ. एक्सक्लूसिव

खबर शेयर करें -

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे; सहायक परियोजना निदेशक/ जिला मिशन प्रबंधक (APD) श्रीमती चंद्र फर्त्याल द्वारा मातृशक्ति को जागरूक बनाने का विशेष अभियान छेड़ रखा है, यही कारण है कि आज नैनीताल जनपद अब तक 27263 महिलाओं को लखपति दीदी बना लिया गया है, ✅जबकि इस वित्तीय वर्ष 2026 -27 में कुल लक्ष्य 8049 के सापेक्ष 4263 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बना लिया गया है…

नैनीताल :प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना के अतर्गतलखपति दीदी योजना भारत सरकार की एक पहल है यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रारंभ की गई है।

  • यह योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत चलाई जा रही है।
  • इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों (SHG) से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं की वार्षिक घरेलू आय को न्यूनतम ₹1 लाख या उससे अधिक तक पहुँचाना है। यह योजना महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाती है।
  • मुख्य उद्देश्य और विशेषताएँलक्ष्य: महिलाओं को प्रति वर्ष कम से कम एक लाख रुपये कमाने में सक्षम बनाना।कौशल विकास: महिलाओं को सिलाई, हथकरघा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य छोटे व्यवसायों का प्रशिक्षण दिया जाता है।आर्थिक सहायता: सूक्ष्म उद्यम शुरू करने के लिए रियायती दरों पर आसान ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

पात्रता महिला का किसी स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ा होना अनिवार्य है। महिला ग्रामीण क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए।परिवार की वार्षिक आय को बढ़ाने के लिए महिला उद्यमिता गतिविधियों में रुचि रखती हो। इधर दूसरी और मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे; सहायक परियोजना निदेशक/ जिला मिशन प्रबंधक (APD) श्रीमती चंद्र फर्त्याल द्वारा मातृशक्ति को जागरूक बनाने का विशेष जागरूकता अभियान छेड़ रखा है, जिससे कि वहस्वयं में आत्मनिर्भर हो सके, उनके इस अभियान की जागरूक नागरिकों द्वारा प्रशंसा की जा रही है|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad