
रामनगर :मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi-2025” अभियान को सफल बनाने एवं जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशानुसार, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत ढिकुली, रामनगर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान i20 कार संख्या DL10CS7869 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अभियुक्त सागर सिंह रावत पुत्र बलवन्त सिंह रावत, निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त अवैध गांजा सराईखेत से लाया था, जिसे गुलरघट को किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।
अवैध गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹07 लाख है।
बरामदगी
- 27.12 किलोग्राम अवैध गांजा
- i20 कार संख्या DL10CS7869
- मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781
- बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹07 लाख
- पुलिस टीम :उ0नि0 हर्ष बहादुर पाल
- हे0का0 गगन भण्डारी
- कानि0 महबूब आलम
- कानि0 सचिन शर्मा
- कानि0 आरिफ| ….

अभियुक्त के साथ गांजे की रैकी एवं स्कॉर्ट कर रहे मोटरसाइकिल चालक हर्षित कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UK19B-4781 को कब्जे में लिया गया है। कोतवाली रामनगर पर FIR No. 256/2026, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्त की तलाश एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।