रानीखेत:गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि@ संदीप पाठक की रिपोर्ट

खबर शेयर करें -

रानीखेत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम CWC सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी करन माहरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी पार्क, रानीखेत में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात कांग्रेसजनों ने सुदामापुरी स्थित शास्त्री पार्क पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर करन माहरा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, महिला नगरध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, अगस्त लाल साह, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, कुसुम जोशी, सभासद सुंदर कुँवार्बी, अजय बबली, प्रमोद पाल, बिशन टनवाल, विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, धीरज कुमार, प्रदीप रावत, मुकेश वाल्मीकि सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad