नैनीताल:[ सराहनीय] पुलिस ने खोया हुआ पर्स सुरक्षित गाजियाबाद निवासी टूरिस्ट को वापस लौटाया, पर्यटकों ने ‘मित्र पुलिस’ का जताया आभार! Ashok gulati एडिटर इन चीफ

खबर शेयर करें -

…..अपना खोया हुआ कीमती सामान और नकदी वापस पाकर टूरिस्ट दंपत्ति (राहुल चौहान एवं दुग्गेश) बेहद खुश हुए!…

नैनीताल: पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और मित्र पुलिस का परिचय देते हुए पर्यटकों के बीच पुलिस की एक सकारात्मक और मददगार छवि को प्रस्तुत किया है।

आज तल्लीताल क्षेत्र में स्थित गांधी जी की मूर्ति के आस–पास एक पर्यटक (राहुल चौहान, निवासी – गाजियाबाद) का हरे मिक्स कलर का हैंडबैग/पर्स कहीं छूट गया था। पर्स में एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और लगभग 4,000/- रुपये नकद थे।

काफी खोजबीन करने की उपरांत पर्स न मिलने पर पर्यटक सहायता लेने पुलिस के पास पहुंचे। जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्स की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय दिया और पर्स बरामद कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उक्त पर्स को सकुशल पर्यटक को सुपुर्द कर दिया।

अपना खोया हुआ कीमती सामान और नकदी वापस पाकर टूरिस्ट दंपत्ति (राहुल चौहान एवं दुग्गेश) बेहद खुश हुए। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल हरपाल सिंह व उनकी टीम की इस कर्तव्यनिष्ठा और त्वरित सहायता के लिए तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad